धानापुर के कुसुम्ही में जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
धानापुर क्षेत्र के कुसुम्ही स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में डॉ. घुरहू बिंद की स्मृति में लगातार चौथे वर्ष दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदयनारायण बिंद ने की।
दंगल में कुल 50 जोड़ियों की कुश्ती हुई। मुख्य आकर्षण रही 10 हजार रुपये की इनामी कुश्ती राहुल बेलवानी और राहुल अजगरा के बीच बराबरी पर समाप्त हुई। इसी तरह 8 हजार की इनामी कुश्ती शुभम और अवनीश बजरंग के बीच हुई।
समाजसेवी इनाम खान ने 6 हजार की इनामी कुश्ती चंदन बलवानी बनाम बबलू अजगर का हाथ मिलाकर शुभारंभ किया जो बराबरी पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में समाजसेवी इनाम खान ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर जगनारायण, बुद्धू बिंद, हीरालाल बिंद, राजेश यादव, बाबूलाल, अनिल यादव, वंशरोपण, इंद्रजीत सहित अनेक कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका राजनारायण यादव ने निभाई, जबकि संचालन रामधनी यादव एवं बाबूलाल बिंद ने संयुक्त रूप से किया।