फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजे गए शिल्प के देवता

Sun, 18 Sep 2016 12:56 AM IST
chandauli
विज्ञापन
चकिया विद्युत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन करते अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
सृजन एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा शनिवार को जनपद में धूमधाम से हुई। इस दौरान विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ ही कल-कारखानों में भगवान विश्वकर्मा पूजे गए। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों ने अपने आवास व प्रतिष्ठान पर भी विधि-विधान से पूजा की। जगह-जगह पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। देर रात तक भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर चन्दौली रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाजीपुर के कलाकार विजय लाल यादव व सोनभद्र के सुधई यादव के बीच बिरहा मुकाबला हुआ। मौजूद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के गंगा रोड स्थित शर्मा इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठान के अतिरिक्त गैराज व कल-कारखानों में पूजन-अर्चन किया गया।

मुगलसराय नगर के साथ ही चकिया तिराहा, गोधना सहित अन्य इलाकों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व पंडालों को विद्युत झालरों, फूल मालाओं से सजाया गया। यहां प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। विभिन्न स्थानों पर मेला भी लगा। कंदवा संवाददाता के अनुसार, विद्युत  उपकेन्द्र अमड़ा, विश्वकर्मा मंदिर असना, कंदवा आदि गावों में पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इलिया संवाददाता के अनुसार, सैदुपुर, बेन, आदि ग्रामीण अंचलों में विश्वकर्मा जयंती मनायी गई। चहनियां, धानापुर, सैयदराजा, शहाबगंज, नौगढ़, सकलडीहा, कमालपुर में के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित ग्रामप्रधान सोहनलाल पटेल के आवास पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। शाम को सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें