फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मां महागौरी की हुई आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को देवी भक्तों ने दुर्गा मंदिरों में मां के मां महागौरी स्वरूप की आराधना की। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां के चरणों में शीश नवाकर सुख शांति तथा कोरोना से बचाव के लिए मंगल कामना की। मनोकामना लेकर मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। नवरात्र के आठवें दिन क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम स्थित मां दुर्गा माता चकिया की प्राचीन मा काली माता, चैक झंडा माता, मां मंगला गौरी माता, वनदेवी माता, दूलहियादाई माता, पूर्वी बाजार दुर्गा माता, कालिका धाम कॉलोनी मां दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही देवी भक्तों का रेला लगा रहा। इस अवसर पर गांव से पहुंचे काफी संख्या में पहुंचे भक्तों श्रद्धा भाव से मत्था टेका। वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी मान्यता है कि चकिया की मां काली की पूजा से सब कुछ सिद्ध होता है। नवरात्र में अष्टमी का विशेष महत्व है। मां महागौरी नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में विराजमान होती हैं। इसी मानवता के तहत जगत जननी मां का दर्शन करने के लिए आए भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने नारियल, चुनरी सहित मिष्ठान चढ़ाकर मां की आराधना की। तो कईयों ने पूड़ी हलवा चढ़ाकर मां का पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर के बाहर से ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें