फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह हजार में 20 साल से काम, बढ़ाया जाए मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ग्राम पंचायतों में तैनात तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। तकनीकी सहायक संघ ने कहा कि वे करीब 20 वर्षों से छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर काम कर रहे हैं। संघ ने 28 सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

तकनीकी सहायकों ने कहा कि मनरेगा सहित ग्राम पंचायतों की विभिन्न विकास परियोजनाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। तकनीकी जिम्मेदारियों के साथ उन्हें लगातार फील्ड में काम करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। महंगाई के दौर में छह हजार रुपये में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है।
संघ ने तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारियों और कार्य की प्रकृति को देखते हुए जूनियर इंजीनियर के बराबर 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। साथ ही अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र त्यागी, दीनानाथ यादव, दयालु शंकर, संतोष मिश्रा, महेश यादव, राम अवतार यादव, वीरेंद्र यादव, अमरेश कुमार सिंह, रामविलास मौर्य और कमलेश पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें