पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को मानसरोवर तालाब के पास विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली गई। इसमें प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटें।
सभा में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, भाजपा विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल व कैलाश आचार्य सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद चकिया त्रिमुहानी से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जो पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि लगातार जनता की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभा में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, दर्शना सिंह, प्रभारी मीना चौबे, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी दी।
इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, किरण शर्मा, शिवशंकर पटेल, सुजीत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, आशीष गुप्ता, सौरभचंद्रा, जयकिशन गोंड, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।