फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे श्रमिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश की आजादी में सबसे महत्वपूर्ण अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति दिवस ) की वर्षगाठ पर एक बार फिर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। औद्योगिक इकाइयों के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संगठनों ने आवाज बुलंद की। वहीं वाम दलों ने लोकतंत्र बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। सबसे अधिक मुखर रेलकर्मी रहे। विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर निजीकरण सहित सात मुद्दों पर आवाज बुलंद की।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नं.एक के शाखा मंत्री श्रीराम सिंह के नेतृत्व में निजीकरण /निगमीकरण के विरोध, केंद्रीय कर्मियों का डीए सहित अन्य भत्तों को रोकने, खाली पदों के भरने सहित अन्य मांगों के समर्थन में समाडी डीडीयू वरीय अनुभाग अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य अथिति ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करना बंद नहीं हुआ तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। शाखा मंत्री श्रीराम सिंह ने कहा यह सरकार 2004 में आई तो केन्द्रीय कर्मचारियों का पेंशन बंद कर दिया और अब कोरोना काल में मजदूरों पर कुठाराघात करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, गुलाम सिप्टन, जवाहर सिंह, सलीम दुर्रानी, चन्द्रमा प्रसाद, अजय कुमार, यूसी मौर्या, केडी यादव, विजय देवगन, ओमप्रकाश यादव, अवनीश कुमार मेहता, मुज्जमिल हक रहे। अध्यक्षता मनदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन

इसी तरह इसीआरकेयू शाखा तीन के सचिव एसपी सिन्हा के नेतृत्व में डाउन डिपार्चर यार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने रेल बचाओ देश बचाओ के नारे लगाए। मुख्य वक्ता अशोक सिंह ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा सरकारी उपक्रम रेलवे का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी सिन्हा ने कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लंबी लड़ाई को रेलकर्मी तैयार हैं।सीबी राय,पीएस सिंह, वाईपी सिंह,डीके गुप्ता, संतोष तिवारी,आरआर सिंह, राजू पांडेय, अश्वनी सिंह रहे।
इसी तरह डाउन कंट्रोल टावर के समीप शाखा तीन के अध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम ने कहा मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि सरकार निजीकरण, निगमीकरण, डीए फ्रीजिंग तथा एनपीएस को समाप्त नहीं करती है तो कर्मचारी रेल चक्का जाम करने से भी नहीं चूकेंगे। संचालन एमके सूरी ने किया। इसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की बैठक में रेलवे के निजीकरण, न्यू पेंशन स्कीम, प्लांट डिपो में ठेके पर काम कराने का विरोध किया गया। इस दौरान सोमवार को काला दिवस मनाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। एनपीएस, रेलवे निजीकरण, निगमीकरण भारत छोड़ो नारे के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे के खिलाफ खूब नारेबाजी की।चंदौली में यूनियन के संगठन सचिव चंदन कुमार राय के नेतृत्व में इम्पलाईज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंकज कुमार, शिवेंद्र कुमार,धीरज कुमार,रत्न पंडित रहे। इसी तरह दुर्गावती में शाखा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अवधेश पासवान, रवि कुमार, कपिल कुमार, राजेश कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, पप्पु कुमार, मनोज कुमार रहे।
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा ) के बैनर तले रनिंग स्टाफ ने स्थानीय स्टेशन पर धरना देकर रेलवे के निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान कोरोना महामारी के दौर में रनिंग स्टाफ को सेफ्टी किट का वितरण प्रत्येक माह करने,रनिंग रूम को कम से कम अटेंड कराने,प्रत्येक लॉबी,रनिंग रूम और इंजन को शिफ्ट बदलने पर सैनिताइज कराने की मांग की।रनिंग रूम के कुक को सेफ्टी किट देने और रनिंग रूम की पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था करने की मांग।इस मौके पर वसूल हक, जितेंद्र यादव, टी सिंह, डीके मिश्र, मदन लाल, सुनील कुमार, अजीत वर्मा,डीके सिन्हा, डीके धुसिया,विजय कुमार, जीएन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें