फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ठीक से वितरित हो खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रमिक स्पेशल खाने की सामग्री और पानी सभी यात्रियों में ठीक ढंग से वितरित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से श्रमिक स्पेशल ट्रेेेनों के यात्रियों को खाना पानी देने में लापरवाही बरती जा रही है। इससे नाराज होकर लगातार यात्री हो हल्ला मचा रहे हैं। शनिवार को भूखे प्यासे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों ने प्लेटफार्म संख्या एक पर रखे पानी की बोतलें लूट ली थीं। इसके बाद रेलवे के अधिकारी सक्रिय हुए। रविवार को भी सूरत से चार दिन बाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने हो हल्ला किया था। इसको देखते हुए दोपहर में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना कामर्शियल, आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफार्म और फूटओवरब्रिज पर किए गए बैरिकेडिंग को व्यवस्थित तरीके से लगवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि किसी हाल में आने जाने वाले यात्रियों को कोई तकलीफ न हो, यही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन का सही तरीके से हो। डीआरएम ने अपनी देख रेख में विभिन्न श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को खाना पानी वितरित कराया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रोशन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें