विकास खंड के हरिहरपुर गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदाई का कार्य गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रोक दिए जाने पर गुरुवार को मनरेगा मजदूर भड़क गए। नाराज मजदूरों ने तहसील मुख्यालय और कोतवाली पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाल द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत कराया।
हरिहरपुर गांव में ग्राम प्रधान अमित सिंह द्वारा जल संचय के लिये तालाब की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को कुल 70 से अधिक मनरेगा मजदूर महिला व पुरुष कार्य कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंचकर अपना भूमिधरी जमीन बताते हुए कार्य रोक दिया। इससे भड़के मजदूरों ने तहसील और कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगी। मौके पर मौजूद कोतवाल ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत कराया। इस बाबत कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि यह मामला राजस्व संबंधित है। बगैर राजस्व कर्मियों के सहयोग से स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही है। इसके लिये तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया है। उचित दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर हंगामा करने वालों में पूनम देवी, शनिचरा देवी, शांती, राजबहादूर, बनारसी पाठक, रामकेश, कालीचरण, संजय, अमरनाथ,बंसती, चन्द्रकला, मालती आदि मौजूद रहे।