क्षेत्र के नेवाजगंज गांव निवासी अदालत बनवासी तथा पिंटू बनवासी गुरुवार की देर शाम पास कहीं के हेतिमपुर गांव से मजदूरी कर देर रात अपने घर को लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। तेज आवाज और चीख-पुकार की आवाज सुनकर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। इसके पहले वाहन सवार वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने शिकारगंज और रामपुर भभौरा पुलिस को इसकी सूचना दी। रामपुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल पिंटू वनवासी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेज कर भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके अदालत बनवासी की शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। निवाज गंज गांव के निवासी शिव विरोध बनवासी के तीन पुत्रों में अदालत बनवासी सबसे बड़ा पुत्र था जो अपने परिवार जनों के साथ अलग रहकर जीविकोपार्जन करता था। घटना की सूचना मिलते ही बस्ती वासियों सहित पत्नी गीता ,बच्चे पूजा, मनोज, अतवारी, अमिला के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा तथा रो रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।