फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
दुलहीपुर के मवई कला गांव में देशी शराब दुकान के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में शुक्रवार सुबह महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन किया। माैके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि दुकान पर दोपहर से लेकर देर रात तक नशेड़ियों का जमघट रहता है। शराब के नशे में धुत लोग आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। सड़क पर बैठने की वजह से आम राहगीरों, खासकर महिलाओं और छात्राओं का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। पुरुष सदस्य मजदूरी कर जो पैसा लाते हैं, वह शराब की भेंट चढ़ जाता है। महिलाओं ने कहा कि अगर दुकान नहीं हटाई गई तो वे आंदोलन को तेज करेंगी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि महिलाएं शराब की दुकान को हटाने को लेकर विरोध कर रही थीं।
इस दौरान उनका एक पत्र भी मिला है जिसे उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें