पीडीडीयू नगर। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला और आरोपी को फांसी देने की मांग की।
महिलाओं ने सुभाष पार्क से विरोध मार्च निकाला। इसमें शामिल महिलाएं सुरक्षित नारी जहां, सशक्त देश वहां..., हे द्रोपदी अब शस्त्र उठा लो, माधव की यही इच्छा..., विज्ञान, साहित्य और सामाजिक ज्ञान से पहले प्रत्येक बच्चों को नैतिक ज्ञान... जैसे श्लोग्न लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। अध्यक्ष साधना अग्रवाल ने कहा कि जघन्य अपराध करने वाले कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान सचिव कविता बंसल, डॉ. सुमन सिंह, अंशु अग्रवाल, लता बंसल, स्मिता दयाल, सुनीता गर्ग, शशि अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सविता अग्रवाल, अंजली, रूबी, रचना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद