फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूक बधिर किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे पिता ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि वह ट्राली चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उसने तहरीर में बताया कि सोमवार को दोपहर वह घर पहुंचा तो उसकी 13 वर्षीय मूक बधिर बेटी रो रही है। उसने इशारों में पूरी घटना बताई। इसके बाद उनके घर पहुंची पड़ोस की एक महिला ने भी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि सनी नामक युवक किशोरी को झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को कोतवाली में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें