फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झाडफूंक के बहाने गहने ले गईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के ओदरा गांव में बृहस्पतिवार को झाड़ फूंक के बहाने तीन महिलाएं विश्वजीत सिंह के घर से लाखों के गहने लेकर चंपत हो गईं। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है। तीन महिलाएं बृहस्पतिवार को दोपहर में विश्वजीत सिंह के घर घर पहुंचीं। उन्होंने घर की महिलाओं को बताया कि टोटके और भूत-प्रेत की वजह से राइस मिल समेत अन्य व्यवसाय नहीं चल रहे। इस समस्या को दूर करने के लिए सोने के जेवरात देने होंगे। विश्वजीत ने बताया कि महिलाओं के बहकावे में आकर मेरी मां कुसुम सिंह और चाची उषा सिंह ने सोने के गहने और दो हजार रुपए उन महिलाओं को दे दिया। इसके बाद तीनों महिलाएं भाग गईं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें