फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर 11 महिला सफाईकर्मी हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को नगर पालिका कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 11 महिला सफाईकर्मियों को नगर पालिका के ईओ की ओर सुरक्षा किट प्रदान किया गया। किट में ग्लब्स, मास्क व एप्रन रहे। साथ ही सफाईकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली सफाईकर्मियों में लीलावती, मालती, देवंती, संतरा, गीता, रीता, माला, पुष्पा, शीला, ललिता व सुशीला शामिल रहीं । नगर पालिका परिषद के ईओ कृष्णचंद्र ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में महिला सफाईकर्मियो का काफी महत्वपूर्ण सहयोग रहता है। इसे देखते हुए वाल्मीकि जयंती के अवसर पर इन्हें कार्य के प्रति प्रोत्साहित करने के यह आयोजन किया गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, एसबीएम के जिला कोऑर्डिनेटर रजत रस्तोगी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें