मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित डिडखिली टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह एक ट्रक के मालिक की मौत उसी के ट्रक से दबकर हो गई। सुजानपुर भदोही, यूपी निवासी शिवजग तिवारी अपना ट्रक स्वयं चलाते थे। वे शनिवार की रात डेहरी से बालू लादकर वाराणसी जा रहे थे। डिडखिली स्थित टोल प्लाजा पर धर्मकांटा पर ट्रक अचानक बंद हो गया। वे ट्रक के नीचे चेक करने चले गए। इसी बीच ट्रक अचानक अपने आप आगे बढ़ गया जिससे दबकर शिवजग की मौत हो गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के मालिक की मौत की वजह टोलकर्मियों की लापरवाही है। ट्रक का मालिक जब नीचे जा कर देखने लगा। इसी बीच जल्दबाजी में टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा क्रेन से ट्रक को खींचे जाने से ट्रक के मालिक की मौत अपने ही ट्रक के नीचे दब कर हो गई। संवाद