फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेल महोत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो-------नौगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। मिशन शक्ति-5.0 के तहत नौगढ़ ब्लॉक में ग्राम्या संस्थान एवं पुलिस विभाग की ओर से रविवार को नौगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्राम्या संस्थान की महिला शक्ति क्लब की सदस्याें ने हिस्सा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चकिया से भाजपा विधायक आचार्य कैलाश खरवार ने किया। इस दाैरान वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस माैके पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, क्षेत्राधिकारी नामेंद्र रावत, एसडीएम विकास मित्तल, तहसीलदार अनुराग सिंह व बीडीओ अमित कुमार नौगढ़, ग्राम्या संस्थान की प्रमुख बिन्दु सिंह, नीतू सिंह व सुहानी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें