फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हनुमान मंदिर का ताला काटकर चांदी का मुकुट चोरी

विज्ञापन
सुरियावां निमकौडिया तालाब के हनुमान मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के निमकौड़िया तालाब पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गेट का ताला काटकर शनिवार की रात चांदी का मुकुट, आठ सौ रुपये नकदी चोरी हो गए। सुबह चोरी की खबर मिलने पर मंदिर पर भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस से अविलंब कार्रवाई की मांग की। नागरिकों ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तबीयत ठीक न होने से नन्हेलाल ही पूजा-पाठ करते हैं। मंदिर में रात के समय कोई नहीं रहता। रविवार की सुबह कुछ लोग मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए गए तो ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा तो वहां 150 ग्राम की चांदी का मुकुट और चढ़ावा के करीब आठ सौ रुपये गायब थे। परिसर में पूजा पाठ की किताबें, गदा आदि बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें