फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : लाठी-डंडा लेकर देशी शराब की दुकान में पहुंची महिलाएं, तोड़फोड़, पेटियां सड़क पर फेंकी

Wed, 19 Mar 2025 02:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

शराब को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा और लाठी डंडे लेकर महिलाएं विरोध करने पहुंच गई। इतना ही नहीं पेटियां सड़क पर फेंककर तोड़फोड़ की और ठेका बंद कराने की मांग की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर चट्टी का है।
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर विरोध करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी पर अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित होने की जानकारी होने से पहले ही दर्जनों की संख्या महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ कर चंदौली कैली मार्ग पर धरने पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दुकान हटवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी पर देसी शराब की दुकान पिछले 5 वर्षों से चलाई जा रही है। यहां पर शाम ढलते ही आधा दर्जन गांवों के लोग एकत्रित होकर शराब के नशे में धूत होकर जमकर उत्पाद मचाने का काम करते हैं ।यहां तक की घर पर भी पहुंच कर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट व उत्पीड़न करने का काम करते चले आ रहे हैं।

जबकि इसी मार्ग से होकर तीन विद्यालय के छात्र छात्राएं भी प्रतिदिन गुजर करते हैं। इनको भी छिटाकशी का शिकार होना पड़ता है।पिछले दिनों सरकार द्वारा यहां पर अंग्रेजी व बियर की दुकान की नयी दुकान आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्र के गांव की महिलाओं को हुई तो इससे आक्रोशित होकर बुधवार को देसी शराब के दुकान के पास पहुंचकर दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही शराब को भी नष्ट करने का काम कर चन्दौली कैली मार्ग जिमकर दुकान हटवाने को लेकर धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे चले धरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बूझकर दुकान हटवाने का शासन पर एसडीएम के नाम पत्रक लेकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें