फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा के भोजापुर में शराब की दुकान बंद कराने के प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप कालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर देशी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर महिलाओं ने भोजापुर कालेश्वर मंदिर मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन रोक दिया। शराब दुकान यहां से हटाने की मांग करते हुए आबकारी और जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को उच्चाधिकारियों तक अवगत कराने व समस्या का निदान दिलाने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन राजस्व की बढ़ोत्तरी को लेकर महिलाओं की मान सम्मान और हिंदू धर्म और संस्कृति को ताख पर रख दिया है। कालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर खुली देशी शराब की दुकान के कारण महिलाओं का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। महिलाओं ने छींटाकसी का आरोप लगाते हुए मंदिर मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वसान देकर धरना प्रदर्शन व जाम समाप्त कराया। महिलाओं ने चेताया कि जल्द ही दुकान को नहीं हटाया गया तो चंदौली सकलडीहा मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनजीत राम, इन्द्रावती, सुनिता, सुखदेई, आशुतोष, बृजेश यादव, आनंद यादव, पियूष यादव, शरद शर्मा, राणा बिंद, दिलीप सोनकर, अंकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें