चकिया। आर्यन हेल्थ क्लब की ओर से रविवार की शाम ठाकुर बाग राम जानकी मंदिर परिसर में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में करिश्मा गुप्ता, स्वाति केशरी, आरती जायसवाल, मंशा गुप्ता, करीना बघेल, बेबी यादव, नीलम गुप्ता, ममता पटेल, रीता तिवारी, अनिता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस दौरान डॉ. गीता शुक्ला, नौगढ़ की प्रधान नीलम ओहरी, सभासद ज्योति गुप्ता, पूजा जायसवाल, मीना विश्वकर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा आदि रहीं। संवाद