फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चहनियां कस्बा से दारू का ठेका हटाने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
7-चहनियां के खंडवारी गांव में देशी शराब की दुकान के समीप प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत स्थानीय कस्बा में देशी शराब की दुकान के खिलाफ बुधवार को महिलाएं सड़क पर उतरी। चहनियां पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मार्ग पर दुकान के सामने खड़े होकर महिलाओं ने खूब नारेेबाजी की। आरोप लगाया कि यहां शराब पीकर नशेड़ी महिलाओं और छात्राओं से बदतमीजी कर रहे हैं। इससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कस्बा से दुकान हटाया नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

चहनियां पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मार्ग पर स्थानीय कस्बा में देशी शराब की दुकान है। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान पर आए दिन नशे में धुत होकर आने जाने वाली महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कहा कि कस्बा से दुकान हटाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कहा कि इसी मार्ग पर कई कोचिंग संस्थाएं हैं। यहां बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने जाती हैं लेकिन शराब की दुकान पर बैठे नशेड़ी फब्तियां कसते हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन सुनवाइ नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि कस्बा से दुकान नहीं हटी तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किरन देवी, पिंकी देवी, हीरावती देवी, राधिका देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी, सोनी देवी, संगीता देवी, उमा देवी, उर्मिला देवी, आरती, दासी, पूजा, चिंता आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें