चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 40वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन बुधवार को क्रीड़ा प्रभारी वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. सरवन कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम काशुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालयसेवापुरी, वाराणसी प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. सुधा पांडेय एवं महाविद्यालय कीप्राचार्या प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने मां सरस्वती की प्रतिमा परमाल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में सुलेखा ने जीत दर्ज की ।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में धरम यादव द्वितीय और राहुल चौबे तृतीय रहे। बालिका वर्ग सीमा यादव द्वितीय और सत्यभामा तृतीय रही। इसी प्रकार दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रदीप प्रथम, विक्की सिंह द्वितीय और राकेश विश्वकर्मा तृतीय रहे। वहीं चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में शैलेश यादव प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, हर्ष ग्रोवर तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शैलेश यादव ने प्रथम, रितेश कुमार ने द्वितीय और विक्की सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ऊंची कूद बालक वर्ग में राहुल मौर्य प्रथम, कौशल द्वितीय, राजन तृतीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अजय चौहान प्रथम, प्रदीप गौड द्वितीय, राहुल मौर्य तृतीय रहे।
बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में नीलू सिंह प्रथम, सुलेखा द्वितीय व संगम यादव तृतीय रही। बालिका वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में नीलू सिंह प्रथम, पूजा द्वितीय व कविता तृतीय रही। बालिका वर्ग लंबी कूद में सुनैना प्रथम, पुष्पा द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ.अशोक प्रियदर्शी, डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ.अमिता सिंह मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डॉक्टर सरवन कुमार यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरवन कुमार यादव, समारोहक डॉ संतोष कुमार यादव, उद्द्घोषक डॉ. शमशेर बहादुर रहे।