फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कोड़रियां गांव की दलित बस्ती की महिलाओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर गत दिनों पुलिस की हिरासत में दलित जुगनू को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घायल के मेडिकल में स्वास्थ्य महकमे की ओर से हेरफेर की गई। इसकी जांच होनी चाहिए। सीएमओ के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन



दलित महिलाओं का कहना था कि कोड़रियां निवासी जुगनू मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस पकड़ कर ले गई थी, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।

आरोप लगाया कि उक्त दलित को पेशी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जब उसे अस्पताल ले गई तो विरोधियों के इशारे पर चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर करने का काम किया गया। इस मामले में दोषी चिकित्सकों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


 कहा कि मामला जिलाधिकारी स्तर का है। उनके निर्देश के बाद ही इस मामले में आगे कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें