गल्लामंडी स्थित शराबखाने वाली गली से जा रही महिला ने छेड़खानी करने पर शराबी की चप्पलों से पिटाई की। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
वीडियाे में महिला पीडीडीयू नगर के गल्ला मंडी स्थित शराब खाने वाले गली से होते हुए कहीं जा रही थी। इस बीच वहां एक अन्य गली से निकले शराब ने नशे में धुुत व्यक्ति ने छेड़खानी की। इससे क्षुब्ध महिला ने चप्पल निकाला और शराबी की खूब पिटाई की। सुबह का वक्त होने के कारण गली में भीड़ कम थी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि किसी भी महिला की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद