नगर में लगे साप्ताहिक बाजार में सोमवार को खरीददारी करने आयी अलीनगर निवासिनी महिला का किसी ने पर्स गायब कर दिया। कुछ देर बाद जब इसकी भनक महिला को लगी तो उसके होश उड़ गये। बाद में महिला की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को संदेश के आधार पर कोतवाली ले आई। महिला ने बताया कि उसके पर्स लगभग चार हजार रुपये पड़े थे। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।