राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की भोर में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पीएचबी हाल के समीप से एक युवक को चोरी की मोबाइल, 600 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अतुल कुमार जायसवाल निवासी डिडिखिली टोल प्लाजा, मोहनिया बिहार लंबे समय से ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुरा रहा था।