फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोरे का बंडल गिरने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
पड़ाव क्षेत्र में एक कंपनी में बोरे में दबकर मृत संजू देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के जलीलपुर बगीचा वाले मार्ग स्थित बोरा बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन

काम के दौरान महिला मजदूर संजू देवी (50) के ऊपर बोरे का भारी बंडल गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद निवासी संजू देवी बोरे की फैक्टरी में मजदूरी करती थी। सोमवार को दोपहर में लंच के बाद काम के दौरान बोरे का भारी बंडल उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों और सहकर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। महिला के बड़े बेटे सोमारू ले बताया कि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें