फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से खेत गई थी महिला, कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के बभनियांव गांव के सिवान स्थित कुएं में सोमवार को सुबह एक महिला का शव उतराया मिला। महिला रविवार को घर से खेत में काम करने के लिए निकली थी। आशंका है कि कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनियांव गांव निवासी वसंती देवी (55) पत्नी केशव मौर्य रविवार की दोपहर में घर से खेत के लिए निकली थी। देर शाम तक महिला के वापस घर नहीं आने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुबह गांव के लोग सिवान गए तो कुएं में वसंती का शव उतराया दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति केशव ब्लाक मुख्यालय के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुएं में गिरने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें