फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेल प्रशासन 16 और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 16 और समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मंगलवार को पटना से नई दिल्ली के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह पटना से रात साढ़े नौ बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन अपराह्न तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इनमें नौ ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेंगी। मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे खुलेगी और सोमवार की सुबह 05.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 29 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को पुणे से सुबह 06.30 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए मंगलवार की शाम 15.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। पुणे-दानापुर स्पेशल 25 और 29 अप्रैल तक चलेगी। यह पुणे से 19.55 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए दूसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 27 अप्रैल और एक मई को सुबह 06.30 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 17.35 बजे पूणे पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल 25 और 29 अप्रैल को चलेगी। यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 26 और 30 अप्रैल को दानापुर से रात 22.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। आसनसोल-वापी स्पेशल 24 अप्रैल को आसनसोल से 10.00 बजे खुलकर धनबाद, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे वापी पहुंचेगी। वहीं सहरसा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 26 अप्रैल को सहरसा से 18.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 08.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसके अलावा दरभंगा नई दिल्ली अनारक्षित, सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल, कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल, रक्सौल-हावड़ा स्पेशल भी चलेगी लेकिन पीडीडीयू जंक्शन से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें