फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से उतरते समय नीचे गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री का पैर फिसल गया। इससे वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्रियों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद निजी अस्पताल में महिला का इलाज कराया गया। बक्सर क्षेत्र की सुशीला देवी (28) अपने भाई के साथ पैसेंजर ट्रेन से सकलडीहा आ रही थीं। सकलडीहा स्टेशन पर यात्रियों के उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर भीड़ हो गई।
विज्ञापन

इससे सुशीला पीछे रह गईं। इसी बीच ट्रेन चल दी लेकिन सुशीला नीचं उतरने लगी। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं। वहां मौजूद यात्रियों ने तत्काल महिला को खींचकर बाहर निकाला। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय महिला नीचे गिरकर घायल हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें