फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कपड़े धोते समय नहर में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाने के चंदरखा गांव में मंगलवार की शाम नारायनपुर पंप कैनाल की बड़ी नहर में कपड़ा धोते समय विवाहिता की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को मिर्गी के दौरे आते थे।
विज्ञापन

महिला के नहर में डूबने की सूचना पर नहर को बंद कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद बुधवार की सुबह महिला का शव सिंघीताली रेगुलेटर के पास मिला।
चंदरखा गांव निवासी मेल्हू नट की पत्नी तैरुन्निशा (42) मिर्गी की मरीज थी। मंगलवार की शाम वह कपड़ा धोने नहर में गई थी। हालांकि उसके पति ने मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। कपड़े धोते समय दौड़ा पड़ा और पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जब उसे पानी में देखा तो तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिला बह गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर में पानी के प्रवाह को बंद कराया। इसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई लेकिन पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे शव सिंघीताली रेगुलेटर के पास महिला का उतराया मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि नहर में डूबने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें