फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार किमी लंबे जाम में बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली-सैदपुर मार्ग पर सकलडीहा कस्बे में मंगलवार को दोपहर में लगे चार किमी लंबे जाम में लोग एक घंटे से ज्यादा समय तक परेशान हे। चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से जाम में फंसी एक महिला बेहोश हो गई। लाेगों ने उसे उठाकर दुकान पर बैठाया और मुंह पर पानी के छींटे मारे, तब उसकी चेतना लौटी। चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। काम के दौरान यात्रायात नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सकलडीहा कस्बा स्थित राजवाहा पुल पर बैरीकेडिंग कर दी गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। ऐसे में मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में पुल के दोनों तरफ चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जहां जगह मिली, लोगों ने आड़े-तिरछे वहां अपने वाहन घुसा दिए, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसे राहगीर तेज धूप में तपते रहे। दो बजे के बाद पुलिस कर्मियों ने आड़े तिरछे वाहनों को हटवाया, तब धीरे-घीरे यातायात सामान्य हो सका। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था यातायात और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही, जिस कारण आए दिन जाम लगता है। लोगों ने प्रशासन से रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने, दिशा सूचक बोर्ड लगवाने और यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें