फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घास काटते समय सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौंधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव में बृहस्पतिवार को खेत की मेड़ पर घास काट रही महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल के बजाय उसे झाड़़-फूंक व दवा पिलाने के लिए ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिघुली गांव निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पत्नी दुर्गावती(35) धान के खेत की मेड़ पर घास काट रही थीं। इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। दुर्गावती को दो बच्चे काजल (12) और आर्यन (9) हैं। दिघुली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्पदंश से. महिला की मौत की सूचना बरौंधा पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें