फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्रों को टीमवर्क और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित

विज्ञापन
बथुआ ​स्थित सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित हैकाथान में उप​स्थित लोग, सोशल मीडि
विज्ञापन
सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को एआईसीटीई-स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 के अंतर्गत आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता, समस्या समाधान, टीमवर्क एवं उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।संस्थान के निदेशक प्रो. केएस वर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। हैकाथॉन में विभिन्न छात्र टीमों ने वास्तविक समस्याओं पर आधारित तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन आमंत्रित विशेषज्ञ निर्णायकों ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं व्यावहारिक अनुभव साझा किए। संचालन में छात्र समन्वयक अस्मिता यादव, शुभम यादव एवं अंशु सोनी सहित पूरी छात्र आयोजन टीम ने वेबसाइट निर्माण, सोशल मीडिया प्रचार, टीम समन्वय, समानांतर मूल्यांकन व्यवस्था एवं सेल्फी पाइंट जैसी व्यवस्थाओं में योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को केवल जीत नहीं, बल्कि सीखने, प्रयोग करने और नवाचार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी तकनीकी समाधानों के विकास पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

आंतरिक हैकाथॉन में चयनित टीमें अब एआईसीटीई द्वारा निर्धारित देशभर के नोडल केंद्रों पर राष्ट्रीय स्तर के अगले चरण में भाग लेंगी। विजेता टीम को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार तथा उत्कृष्ट परियोजनाओं को सीड फंडिंग का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. नम्रता धांडा, प्रो. कमलेश गुप्ता एवं डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें