फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छत पर झाड़ू लगाते समय करंट से महिला की मौत, देवर-देवरानी झुलसे

विज्ञापन
कंचन यादव, फाइलफोटो, करंट से मौत, टांडाकला
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे देवर और देवरानी झुलस गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मारूफपुर चकबूलन गांव निवासी पप्पू यादव की पुत्रवधू कंचन यादव (28) बुधवार को सुबह अपने घर की छत पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान वह छत पर रखी करीब पांच फीट लंबी लोहे की सरिया हटाने लगी। ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आने से सरिया में करंट दौड़ गया और कंचन उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। कंचन की चीख सुनकर उसकी देवरानी सपना और देवर संदीप छत पर पहुंचे। कंचन को बचाने के प्रयास में दोनों करंट से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बिजली के संपर्क से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर बलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंचन की मौत से पांच साल के आंशिक और तीन साल के किशन के सिर से मां का आंचल छिन गया। हादसे के बाद ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी, पति मनोज यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि करंट से महिला की मौत हुई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें