कमालपुर । धीना थाना क्षेत्र के प्रकाशपुर महरा गांव में मंगलवार की भोर में मकान की छत से गिरकर शारदा देवी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में लोगों ने क्षेत्र स्थित गुरैनी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
धीना थाना क्षेत्र के प्रकाशपुर महरा गांव निवासी शारदा देवी (42) अपने दो पुत्रों ओमप्रकाश (22) व शिवशंकर (17) के साथ रहती थी। सोमवार की रात सोने के लिए वह घर के छत पर चली गई। मंगलवार की भोर में लगभग तीन उठकर छत के किनारे पहुंची की वहां मुंडेर नहीं बनी होने के कारण वह छत से नीचे जमीन पर गिर गई। छत गिरने की जानकारी होते ही उनके दोनों पुत्र उठ गये और मां को देखने के लिए दौड़ पड़े। जबतक वे लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की खबर मिलते वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। दोपहर में गुरैनी घाट पर परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।