शहाबगंज। क्षेत्र के तकिया महडौर गांव निवासी एजाज अपनी पत्नी रुखशाना 28 वर्ष व दो साल की बेटी को मोटरसाइकिल से दवा दिलवाने इलिया गये था। बुधवार को घर वापस आते समय कलानी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। इस दौरान पति, पत्नी व बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मोटरसाइकिल चालक धक्के मारने के बाद वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने फ़ोन कर एम्बुलेंस बुलाया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां पिता व बेटी को हल्की चोटें आयी वहीं रुखशाना को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।