चहनिया। स्थानीय खंडवारी देवी इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर खेले जा रहे मां भगवंती देवी स्मरणीय अंतरजनपदीय क्रिकेट के फाइनल में यंग इलेवन ने पट्टी को छह विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और मां खंडवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल राउंड यंग इलेवन चहनिया और लाल साहब इलेवन के बीच खेला गया। इसमें यंग इलेवन ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में पट्टी ने प्रभुपुर को पराजित कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों में पट्टी ने 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग इलेवन ने नौ ओवरों में चार विकेट खोकर 131 रन बना लिए। इस दौरान डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, अखिलेश अग्रहरी, डॉ. अजय सिंह, योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, बब्बू सिंह, दीपक जायसवाल, रविन्द्र यादव, अमृत चौरसिया, बृजेश यादव, राम विलास यादव, जयप्रकाश यादव, रवि सिंह, सिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन अजीत सिंह ने किया।