फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के धरना गांव के समीप मंगलवार की भोर में मालगाड़ी की चपेट में आने से डीएफसीसी रेलवे लाइन पर महिला की मौत हो गई। आरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के मवई गांव निवासी सदानंद यादव की पत्नी रीता देवी (35) मंगलवार की भोर धरना गांव की ओर जा रही थी। वहीं डीएफसीसी रेल पटरी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी।आरपीएफ की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव शिनाख्त करने के बाद परिजन को सूचना दिया। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। भटककर रेलवे लाइन पर चली गई थी। परिजनों के शिनाख्त के बाद शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें