फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कच्ची दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के एकौनी गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसमे दब कर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एकौनी गांव निवासी बच्चा लाल सोनकर की पत्नी सितारा देवी (50) रविवार की शाम दीपावली की तैयारी के लिए साफ -सफाई कर रही थी। वह अपने कच्चे मकान की दीवार की मिट्टी से पुताई कर रही थी।
विज्ञापन

तभी दीवाल अचानक भरभराकर सितारा देवी के उपर गिर गई और वह दब गई। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद घायलावस्था में महिला को नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हालत गंभीर देख कर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। महिला के मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतका के पति बच्चा लाल सोनकर, पुत्र भगवान दास और आकाश का रो-रो कर हाल बेहाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि महिला के मौत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें