फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सीएचओ पर सुविधा शुल्क लेकर वैक्सीन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के सैदूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सिन लगाए जाने के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। ग्रामीणों ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पर सुविधा शुल्क लेकर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया। सैदूपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बृहस्पतिवार को वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ वैक्सीन लगवाने पहुंची। लेकिन दोपहर बारह बजे के बाद वैक्सीन की सिर्फ दस फाइल ही पहुंची। इस कारण 80 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। इससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त हो गया। ग्रामीण राजेश कुमार, प्रवीण, सत्येंद्र, विनय, रजनी, सुरेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मचारी ना तो मास्क लगाए थे। इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर कई लोगों को वैक्सीन लगाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज के प्रभारी हीरालाल ने बताया कि अभी तक किसी ने उनसे सुविधा शुल्क लेने की शिकायत नहीं की, यदि कोई शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें