चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट पर सोमवार को एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला आगे कुछ कर पाती इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और समझा बुझाकर शांत कराया। चकिया के सैदुपुर गांव की रहने वाली महिला ने जमीनी विवाद मेें थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया। एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदुपुर गांव निवासी लल्लन मौर्या की पत्नी अनिता देवी जमीनी विवाद में कई दिनों से चकिया कोतवाली का चक्कर काट रही थी। आरोप है कि चकिया थानाअध्यक्ष द्वारा एक पक्ष की सुनवाई से नाराज होकर अनिता सोमवार को मिट्टी तेल लेकर पुलिस लाइन गेट पर पहुंच गई और अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। घटना को देख वहा मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों से सर्तकता दिखाते हुए तुरंत महिला के हाथों से तेल छीन लिया और उसे पकड़कर समझाबुझाकर शांत कराया और कोतवाली ले गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि महिला का आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसपर एक पक्षीय कार्यवाही की गई थी। दोनों पक्षों को आपसी बंटवारा के संबंध में वाद दाखिल कर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी चकिया को दी गई गयी है।