पीडीडीयू नगर। जिले की नई डीएम ईशा दुहन वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी है। मूल रूप से हरियाणा प्रांत के पंचकूूला की रहने वाली ईशा दुहन जनप्रिय होने के साथ ही सख्त तेवर वाली महिला अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। इसे संयोग ही कहेंगे कि जिले में तैनात डीएम और एसपी दोनों हरियाणा के हैं।
ईशा दुहन ने बीटेक बायोटेक्नोलॉजी से करने के बाद पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी। ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल की थी। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष पद पर तैनाती के दौरान ईशा दुहन ने कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया था। बतौर डीएम चंदौली में उनकी पहली तैनाती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल हरियाणा प्रांत के अंबाला के रहने वाले है। इनकी भी जिले में बतौर एसपी पहली पोस्टिंग है।