फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसान के ऊपर टूटकर गिरा तार, मौत

विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मृत संजय यादव। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के टिकुरिया गांव में रविवार की रात आठ बजे घर के बाहर टहल रहे किसान पर हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। गांव निवासी संजय यादव (42 ) के घर के समीप खेत है। खेतों से होकर हाई टेंशन तार गुजरा है। रविवार की रात लगभग आठ बजे संजय यादव खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच हवा चलने लगी और तार टूट कर संजय के ऊपर पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से संजय गंभीर रूप से झूलस गए। परिजनों ने संजय को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां तैनात डॉ. नागेंद्र ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी हीरावती, माता माधुरी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टिकुरिया निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि विद्युत निगम को बार बार सूचना दी जा रही थी कि जर्जर तार से हादसा हो सकता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं विद्युत निगम के जेई राजेश कुमार ने बताया कि तार टूट कर गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें