फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से रात के 10.45 से 1.30 बजे तक गायब रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जर्जर हो चुके बिजली के तारों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार की रात पौने 11 बजे के लगभग रविनगर स्थित सिंचाई विभाग कालोनी के समीप बिजली का तार टूट गया। इससे तीन फीडर से जुड़े लगभग 10 हजार लोगों को रात के 1.30 बजे तक लाइट नहीं मिली। बिजली न रहने से उमसभरी गर्मी में लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

रात का खाना खाने के बाद जैसे ही अधिकांश लोग सोने गए बिजली चली गई। इसके बाद लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आई। बिजली न रहने से उमस व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। रात के 10.45 बजे तार टूटने से फीडर संख्या दो की बिजली चली गई। इसकी मरम्मत करने पहुंचे विभाग के कर्मचारियों को समीप से गुजरे फीडर नंबर तीन व चार की लाइट भी काटनी पड़ी। इससे तीनों फीडर के सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। रात के डेढ़ बजे के लगभग लाइट आने पर सबने राहत की सांस ली। इस संबंध में विद्युत वितरण उपखंड-2 के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि धन के अभाव में जर्जर बिजली के तारों को बदलने का कार्य बंद चल रहा है। शासन से धन मिलने के बाद जर्जर तारों को बदलकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें