क्षेत्र के वीसूपुर स्थित श्रीत्रिदंडीदेव हनुमत टेक्निकल कालेज में आयोजित
चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों
को पुरस्कृत किया गया।
खेल प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन, वालीबाल,
क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया। मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और
प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने खेल को जीवन का
महत्वपूर्ण अंग बताया।
कहा कि जीतना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि खेल
प्रतियोगिताओं में भाग लेना अहम है। इससे अनुशासन की सीख मिलती है तथा जीवन
में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है।
इस मौके पर प्रेमशंकर यादव, लल्लन
सिंह, विजेन्द्र गुप्ता, डा. अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद यादव
ने और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निदेशक कन्हैया राम ने किया।