फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसगांवा में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात छापा मारी। इस दौरान टीम ने गांव में नहर के किनारे बने मदन सिंह के मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। वहीं छापे की सूचना मिलने पर कारोबार में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार, एएसपी दयाराम व सीओ सकलड़ीहा श्रुति गुप्ता के निर्देश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बसगांवा में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम के सदस्यों ने उक्त मकान में छापा मारा । इस दौरान टीम के सदस्यों ने मकान से 750 मिलीलीटर की बोतलबंद 235, 200 मिलीलीटर की ब्रांडयुक्त 12 शीशी व 450 मिलीलीटर की भरी दो शीशी मौके से बरामद की। इसके अलावा मौके से छोटी व बड़ी मिलाकर कुल 297 खाली शीशी व शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में रैपर, बीस लीटर स्प्रीट, नकली शराब बनाने वाला केमिकल आदि भी बरामद हुए। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने बसगांवा निवासी मदन सिंह, अटौली निवासी अक्षय उर्फ अक्षयवर बिंद, धीना थाना के बहेरी निवासी मुन्ना खरवार उर्फ धनंजय खरवार, धीना थाना के हिनौता निवासी बच्चा पाल व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें