राब तस्कारों की गिरफ्तारी तथा बरामदगी की जानकारी देते एएसपी प्रेमचंद्र
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की रात नौबतपुर के पास वाहनों की जांच के दौरान एक डीसीएम से 403 पेटी अवैध शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है जो शराब को राजस्थान और हरियाणा से लेकर बिहार जा रहे थे। मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने शक्रवार को पुलिस लाइन में किया।
एएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को स्वाट टीम और सैयदराजा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस नौबतपुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक डीसीएम को रोककर जांच की तो उसमें बड़े पैमाने पर हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल 403 पेटी में 10428 बोतल को पुलिस में कब्जे में ले लिया। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। बताया कि पुलिस ने वाहन सवार राजस्थान प्रांत के जयपुर जिले के चंदवारी थाना क्षेत्र निवासी रोहितास कुमार और हरियाणा प्रांत के खरखौदा थाना क्षेत्र के दीपक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने शराब तस्करी के कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करत हुए तस्करों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी अभय सिंह, सत्येंद्र यादव, अमित राय, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, अमित कुमार, अमृतांशु मिश्रा, अमित सिंह, आनंद सिंह, देवेंद्र सरोज शामिल रहे।