फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पिकअप से पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद की है। मौके से भाग रहे चालक सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर शराब को प्रतापगढ़ से लेकर बिहार जा रहे थे। शराब सब्जी के कैरेट में रखी गई थी। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक धर्मकाटा के पास उक्त कार्रवाई की। नेशनल हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली की वाराणसी की तरफ से आ रही एक पिकअप पर तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही है। पिकअप को देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने आगे जाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो सब्जी के कैरेट के नीचे ढंक कर रखी गई 45 पेटी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग पौने चार लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग सब्जी की आड़ में प्रतापगढ़ से अवैध शराब पिकअप से लादकर बिहार ले जा रहे थे। पूछे जाने पर दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण मोटी कमाई के लिए वह लोग शराब बिहार ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवक अनिल कुमार पटेल और नंदे सोनकर दोनों प्रतापगढ़ के निवासी हैं। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में एसआई आनंददीन, नीरज सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें