फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 14 किमी की रफ्तार से चली हवा ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तीन दिनों की राहत के बाद जिले में सर्दी का सितम दोबारा बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान रविवार के 21 से गिरकर 19 और न्यूनतम तापमान नौ से घटकर सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे दिन करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन व रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



लोग दोपहर में छतों, मैदानों व पार्कों में धूप सेकते नजर आए। दिन में कई मैदानों पर बच्चे व किशोर क्रिकेट व फुटबॉल खेलते दिखे। शाम ढ़लते ही मौसम में बदलाव हुआ और ठंडी पछुआ हवा चलने लगी। इससे ठंड में इजाफा हुआ। रात होते-होते तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया। शाम के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा था। नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ठंड के दिनों में ब्रेन व हार्ट स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ठंड से हर हाल में बचना चाहिए। अक्सर लोग इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं देते, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से हरी सब्जी, संतरा, नींबू, दही आदि का सेवन करने के सुझाव दिए। इससे प्रतिरक्षा शक्ति बरकरार रहती है। वहीं राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घने कोहरे की परत छंटने से पिछले 2-3 दिनों के दौरान दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़त हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने से रात की ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें